Edited By TAHIR SIDDIQI, Updated: 03 Jun, 2025 05:44 PM
Paroo Assembly Seat: पारू विधानसभा सीट वैशाली लोकसभा के तहत आता है....1957 में पारू सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट नवल किशोर सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 1962 में हुए चुनाव में पारू सीट से कांग्रेस की टिकट पर चंदू राम ने जनता का...
Paroo Assembly Seat: पारू विधानसभा सीट वैशाली लोकसभा के तहत आता है....1957 में पारू सीट पर हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट नवल किशोर सिन्हा ने जीत हासिल की थी। 1962 में हुए चुनाव में पारू सीट से कांग्रेस की टिकट पर चंदू राम ने जनता का भरोसा हासिल किया था। वहीं 1967 में यहां हुए विधानसभा चुनाव में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट एस एस सिंह ने जीत हासिल की थी। 1969 और 1972 में लगातार दो बार कांग्रेसी कैंडिडेट बीरेंद्र कुमार सिंह ने पारू में विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1977 में पारू से जनता पार्टी के कैंडिडेट श्याम कुमार प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1980 में पारू सीट पर जेएनपी एसआर की टिकट पर नितिश्वर प्रसाद सिंह ने जनता का समर्थन हासिल किया था। 1985 में यहां से लोकदल की टिकट पर उषा सिंह ने सभी विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 1990 में पारू से निर्दलीय कैंडिडेट वीरेंद्र कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। 1995 में पारू से मिथिलेश प्रसाद यादव ने जनता दल की टिकट पर विधानसभा पहुंचने में कामयाब हो गए थे। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव में पारू से एक बार फिर मिथिलेश प्रसाद यादव ने ही जीत हासिल की थी.....लेकिन 2005,2010,2015 और 2020 के चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने लगातार चार बार जीत का परचम लहराया है।
Paroo Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में पारू सीट पर बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत का परचम लहराया था। अशोक कुमार सिंह को 77 हजार तीन सौ 92 वोट मिला था....तो निर्दलीय उम्मीदवार शंकर प्रसाद 62 हजार छह सौ 94 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने शंकर प्रसाद को 14 हजार छह सौ 98 वोट के अंतर से हराया था।वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अनुनय सिन्हा 13 हजार आठ सौ 61 वोट लाकर तीसरे स्थान पर पिछड़ गए थे।

Paroo Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में पारू सीट से बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह को 80 हजार चार सौ 45 वोट मिला था। वहीं आरजेडी कैंडिडेट शंकर प्रसाद को 66 हजार नौ सौ छह वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने शंकर प्रसाद को 13 हजार पांच सौ 39 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं 5 हजार आठ सौ 25 वोट के साथ नोटा तीसरे स्थान पर रहा था।

Paroo Assembly Seat Result 2010।।एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में पारू सीट से बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह को 53 हजार छह सौ नौ वोट मिले थे। तो आरजेडी कैंडिडेट मिथिलेश प्रसाद यादव ने 34 हजार पांच सौ 82 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने मिथिलेश प्रसाद यादव को 19 हजार 27 वोट के बड़े अंतर से हरा दिया था। वहीं कांग्रेसी कैंडिडेट अनुनय सिन्हा, 11 हजार तीन सौ 37 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Paroo Assembly Seat Result 2005।। एक नजर 2005 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में पारू सीट से बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी। अशोक कुमार सिंह को 43 हजार पांच सौ 69 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट मिथिलेश प्रसाद यादव को 40 हजार चार सौ 89 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अशोक कुमार सिंह ने मिथिलेश प्रसाद यादव को 3 हजार 80 वोट से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट शंकर महतो, 5 हजार 62 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।

पारू विधानसभा सीट के नतीजों को तय करने में मुस्लिम और यादव वोटरों की सबसे अहम भूमिका है। इसके अलावा राजपूत, भूमिहार, कोइरी और रविदास वोटरों की संख्या भी यहां अच्छी खासी है। मैट्रिक तक पढ़ाई करने वाले मौजूद विधायक अशोक कुमार सिंह इस इलाके में काफी लोकप्रिय हैं, इसलिए लगातार चार बार अशोक कुमार सिंह पारू में जीत का परचम लहरा चुके हैं। अगर पुराने इतिहास को देखें तो अशोक कुमार सिंह को मात देने के लिए आरजेडी को बड़ा दांव चलना होगा।