यूपी से बक्सर आ रही बोलेरो से 121 किलो गांजा बरामद, 7 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Sep, 2022 11:16 AM

121 kg ganja recovered from bolero coming from up to buxar

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चार माह से सूचना मिली रही थी कि कुछ तस्कर उत्तर प्रदेश से बक्सर में गांजा लाने की तैयारी में है। पुलिस इसे लेकर काफी सतर्क थी। शुक्रवार देर शाम मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार...

बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 121 किलोग्राम गांजा बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चार माह से सूचना मिली रही थी कि कुछ तस्कर उत्तर प्रदेश से बक्सर में गांजा लाने की तैयारी में है। पुलिस इसे लेकर काफी सतर्क थी। शुक्रवार देर शाम मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से एक बोलेरो से गांजा लेकर बक्सर की ओर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्रवाई के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने कर्मनाशा नदी पर वाहन जांच शुरू की। इस बीच एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई। इस क्रम में वाहन से 121 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन में बैठे सभी सात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांजा बक्सर में खपाने की तैयारी थी। पुलिस उनकी निशानदेही पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान भोजपुर जिले का रहने वाला कमल कुमार सिंह, राजकुमार शर्मा, रवि कुमार सिंह, अशोक कुमार पाल, संतोष कमकर, अभय कुमार सिंह और अरुण कुमार सिंह के रूप में की गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!