Edited By Harman, Updated: 20 Feb, 2026 04:29 PM

Bihar Crime News : बिहार मे अपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पटना पुलिस ने जेपी सेतु पर एक वाहन से 18 लाख 5 हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर रात की है। दीघा थानांतर्गत पुलिस टीम जेपी सेतु पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो अंदर भारी मात्रा में नोटों के बंडल देखकर पुलिस के होश उड़ गए। वाहन के अंदर से 18 लाख 5 हजार रुपये नकद मिले। जब पुलिस ने गाड़ी के चालक से पूछताछ की तो वह कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
बरामद राशि की गई सीज
मौके की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पूरी राशि को जब्त कर लिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है ताकि इस काले धन के स्रोत और इसके पीछे के संभावित कनेक्शन की विस्तृत जांच की जा सके। फिलहाल, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा किसका था और इसे कहाँ ले जाया जा रहा था।