जंगल में लंबे समय से चल रहा था 'काला' धंधा, पुलिस ने देर रात की छापेमारी तो.... मच गया हड़कंप

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Feb, 2026 10:26 AM

long running  black business  in the forest exposed

पुलिस ने घटनास्थल पर मिर्जापुर बरधे, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जबकि उसके अन्य पांच साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए।

Bihar News : बिहार में मुंगेर पुलिस और विशेष कार्य बल (STF) ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मुंगेर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़ियां पहाड़ी जंगल में छापा मार कर एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने के साथ एक शस्त्र कारीगर को गिरफ्तार किया है। 

अंधेरे का फायदा उठाकर भागे 5 लोग
पुलिस अधीक्षक(एसपी) सैयद इमरान मसूद ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने कुल्हाड़ियां पहाड़ी जंगल से छह बेस मशीन, एक निर्मित देसी पिस्टल, चार अर्ध निर्मित देसी पिस्टल, एक ड्रिल मशीन, 10 अर्ध निर्मित मैगजीन, हथौड़ी, खोखा, हैंड बेस सहित शस्त्र निर्माण की सामग्रियां बरामद की हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर मिर्जापुर बरधे, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जबकि उसके अन्य पांच साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें- मंदिर के पास चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा तो आपत्तिजनक हालत में मिले पुरुष व महिलाएं...सेक्स पावर की दवाइयां बरामद

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार मोहम्मद वसीम पूर्व में भी पांच आर्म्स एक्ट में नामजद अभियुक्त रहा है। उन्होंने कहा कि फरार पांच अन्य अपराधियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!