ऊपर से खाली, अंदर से 'मैखाना! पुलिस ने ट्रक की ली तलाशी तो उड़ गए होश, 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Feb, 2026 05:24 PM

east champaran 1200 liters of liquor recovered from truck two arrested

पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 1200 लीटर अवैध शराब बरामद की है। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने हाईवे पर तलाशी के दौरान संदिग्ध ट्रक को पकड़ा। शातिर तस्करों ने ट्रक में एक गुप्त तहखाना (Secret...

Motihari News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र से पुलिस ने ट्रक पर लदी 1200 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब की एक बड़ी खेप ले जाई जा रही है। 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सदर-2 पुलिस उपाधीक्षक जितेश कुमार पांडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने गुरूवार की रात हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इसी दौरान पिपरा कोठी ओवरब्रिज के नीचे खड़े एक ट्रक पर पुलिस की नजर पड़ी। 

यह भी पढ़ें- शादी में गई 15 साल की बच्ची से हैवानियत, कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म; दरवाजा खुलते ही कांप गए परिजन

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक बिल्कुल खाली लग रहा था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने गौर किया कि ट्रक के अगले हिस्से की पत्ती दबी हुई थी। इसी संदेह के आधार पर जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो केबिन से लेकर ढाले तक बने एक सीक्रेट चैंबर (तहखाने) का पता चला। इस तहखाने से करीब 1200 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- "पति का प्राइवेट पार्ट दबाकर ले ली जान", बैंक कर्मी की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

बिहार के बेगूसराय जिले में प्राइवेट बैंक के एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने पत्नी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूरी खबर पढ़ें..

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!