RJD के 3 विधायकों ने डिप्‍टी CM तारकिशोर से की मुलाकात, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

Edited By Nitika, Updated: 03 Feb, 2021 02:17 PM

3 rjd mla meet deputy cm tarkishore

राजद के 3 विधायकों के तारकिशोर प्रसाद से मिलने के बाद से बिहार की सियासत गरमा गई है। इसके बाद राजद विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि राजद विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं व्‍यक्तिगत मुलाकात थी।

 

पटनाः बिहार में मंगलवार को डिप्‍टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। इसी बीच राजद के 3 विधायक तारकिशोर प्रसाद से मिलने के लिए जनता दरबार पहुंच गए। वहीं जहां एक तरफ विधायकों के पहुंचने पर सियासत गरमा गई है, वहीं दूसरी तरफ राजद विधायकों के भाजपा में शामिल होेने की अटकलें भी लगाई जा रही है।

दरअसल, तारकिशोर प्रसाद जनता दरबार में लोगों की समस्‍या की सुनवाई कर रहे थे। इसी बीच अचानक राजद की विधायक और पूर्व बाहुबली राजद विधायक राज वल्‍लभ यादव की पत्‍नी विभा देवी सहित अन्‍य 2 राजद विधायक प्रो चंद्रशेखर और राम विशुन सिंह लाेहिया के साथ पहुंची। इसके बाद राजद विधायकों के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जाने लगे। हालांकि राजद विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि यह राजनीतिक नहीं व्‍यक्तिगत मुलाकात थी। उन्‍होंने अपने क्षेत्र के विकास की बातें की। वहीं इस पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि सभी विधायक अपने-अपने काम से ही आए थे। यहां कोई राजनीतिक खिचड़ी नहीं पक रही। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर कोई विधायक भाजपा में आना चाहेगा तो उसका पार्टी में स्वागत है।

बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि विभा देवी अपने दुष्‍कर्मी पति राजवल्‍लभ यादव की रिहाई की गुहार लगाने डिप्‍टी सीएम के दरबार में गईं थी। उनके पति नाबालिग से दुष्‍कर्म के आरोप में जेल में सजायाफ्ता हैं। उनके चुनाव लड़ने से रोक के कारण राजद ने पत्‍नी विभा देवी को टिकट दिया। विभा देवी इस बार नवादा से जीतकर विधायक बनी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!