बिहार में बाढ़ ने मचाई तबाही, 16 जिलों की 63.60 लाख आबादी हुई प्रभावित

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Aug, 2020 02:32 PM

63 60 lakh population of 16 districts of bihar affected by floods

बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। राज्य के 16 जिलों की 6360424 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। साथ ही ऐसे 418490 लोगों को अबतक सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है।

पटनाः बिहार में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। राज्य के 16 जिलों की 6360424 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। साथ ही ऐसे 418490 लोगों को अबतक सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया गया है।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के 16 जिलों- सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले के 120 प्रखंडों के 1152 पंचायतों की 6360424 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। यहां से बाहर निकाले गए 440507 लोगों में से 17916 ने 17 राहत शिविरों में शरण ले रखी है। बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1365 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है जहां अबतक 952481 लोगों को भोजन मिला है।

दरभंगा जिले में सबसे अधिक अधिक 15 प्रखंडों की 199 पंचायतों की 1861960 आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गई है। बिहार के इन जिलों में बाढ़ का कारण अधवारा समूह नदी, लखनदेई, रातो, मरहा, मनुसमारा, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक, कदाने, नून, वाया, सिकरहना, लालबेकिया, तिलावे, धनौती, मसान, कोशी, गंगा, कमला बलान, करेह एवं धौंस नदी में जलस्तर का बढ़ना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!