बाराबंकी में 2 बसों की भिड़ंत, बिहार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 यात्री गंभीर रूप से घायल

Edited By Nitika, Updated: 25 Jul, 2022 01:20 PM

8 people died in road accident

उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी।

 

पटना/बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह सड़क किनारे खड़ी एक डबल डेकर बस को एक अन्य तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कम से कम 8 यात्रियों की मृत्यु हो गई जबकि करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस सवार सभी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के दरभंगा से करीब 50 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई। इस हादसे में बस में बैठे यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायल यात्रियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों में बिहार के सीतामढ़ी और मुजफ्फरनगर के 12 से अधिक यात्री शामिल है, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बस के चालक और परिचालक फरार हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

मरने वाले 4 लोग बिहार के इन जिलों के बताए जा रहे हैंः-
ओम प्रकाश राय पुत्र ओसिन्दर राय, उम्र 33 साल, पता- लदोरा कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर।
शिव धारी पुत्र मदन सहाय, उम्र 42 साल, पता- ग्राम दोलक, जिला मधुबनी।
चित्त नारायण पुत्र राधाकांत झा, उम्र 75 साल, पता- कालापट्टी, थाना फुल परास, जिला मधुबनी।
कमलेश कुमार पुत्र रामजी राय, उम्र 23 साल, पता- भीमा मकलेश्वर वार्ड 15, थाना पिपुरी, जिला सीतामढ़ी।

वहीं हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तड़के हुए इस हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की एक लेन पर जाम की स्थिति बन गई। दुर्घटनाग्रस्त बसों को क्रेन की मदद से अलग कर यातायात सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!