बहन के साथ शादी करना चाहता था 33 साल का युवक, तंग आकर छात्रा ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम... घर में मच गई चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 08 Jan, 2026 01:29 PM

a 10th grade student traumatized by harassment committed suicide

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर छेडखानी से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में...

Darbhanga Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर छेडखानी से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के हरचंदा गांव का है। मृतका की पहचान फूदन साह की पुत्री अंजली कुमारी (16) के रूप में हुई है। वह 10वीं की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि गांव का एक युवक काफी समय से उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। फोन करके उसे परेशान करता था। बुधवार को युवक अपने परिवार वालों के साथ छात्रा के घर आया और हंगामा करने लगा। इससे तंग आकर अंजली ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इलाके में मचा हड़कंप

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी युवक रिश्ते में छात्रा का भाई लगता था। उसकी उम्र 33 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!