10 साल पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, पिता की मौत का बदला लेने के लिए युवक की बेरहमी से हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Mar, 2026 06:11 PM

a young man was brutally murdered to avenge his father s death

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का कारण 10 वर्ष पुराना विवाद है। करीब दस साल पहले अरूण कुमार के पिता की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी।

Bihar Crime: बिहार में शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि धर्मपुर गांव में सोमवार की शाम एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 

हत्या का कारण 10 वर्ष पुराना विवाद
मृतक की पहचान विनोद राय (37) के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अरुण कुमार ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का कारण 10 वर्ष पुराना विवाद है। करीब दस साल पहले अरूण कुमार के पिता की खेत में करंट लगने से मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें- DMCH में इंसानियत शर्मसार: कचरे के साथ फेंक दिया नवजात का शव, कुत्तों ने नोच-नोचकर खाया

अरूण कुमार का आरोप था कि यह घटना दुर्घटना नहीं थी। विनोद राय ने जानबूझकर करंट लगाकर उसके पिता की हत्या की गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!