Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Jun, 2023 04:27 PM

Bihar Politics: जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन द्वारा नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर बिहार की सभी पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। वहीं इस पर जीतन राम मांझी ने पहली प्रतिक्रिया दी...
पटना(अभिषेक कुमार सिंह): जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन द्वारा नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बिहार में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर बिहार की सभी पार्टियों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। वहीं इस पर जीतन राम मांझी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। मांझी ने कहा कि हम सब दिन कहते थे कि हम महागठबंधन में नहीं है। बल्कि हम नीतीश कुमार के साथ थे। आप लोग इतना जल्दी भूल क्यों जाते हैं।
" 23 के बाद आप लोग देखिएगा कि हम क्या करते हैं"
मांझी ने कहा कि 23 के बाद आप लोग देखिएगा कि हम क्या करते हैं। हम महागठबंधन में रहे या ना रहे, जो कोई इस पर कुछ कहता है तो वह फालतू बोलता है। वही ललन सिंह के बयान की छोटी दुकान का क्या फायदा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि देखिए हम उनका सम्मान करते हैं, उनका जो भी इरादा रहा हो, हमको उससे कोई मतलब नहीं है। लेकिन दुनिया के अब लोग समझ रहे हैं और साधारण शब्दों में क्या अर्थ होता है दुकान का लोग सब समझते हैं। ललन सिंह जी माफ करेंगे, लेकिन खरीद-फरोख्त में वह लोग विश्वास करते हैं। उन लोगों ने शुरू से यही किया है। हम लोग कभी भी इन चीजों का समर्थन नहीं किए हैं।
"नीतीश कुमार से हमने कई शिकायतें की थी, लेकिन.."
जीतन राम मांझी ने कहा कि कहा कि शराब और बालू को लेकर हमने नीतीश कुमार से कई शिकायतें की थी। लेकिन हमारी नीतीश कुमार ने एक बात नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि हम जनता के हित के लिए काम करते रहे हैं चाहे हम मुख्यमंत्री के रूप में ही क्यों ना रहे हैं। लेकिन अब पानी नाक से ऊपर बहने लगा तो हमने यह निर्णय लिया।