पटना यूनिवर्सिटी के नए कुलपति बने अजय कुमार सिंह, CM नीतीश से मीटिंग के बाद राज्यपाल ने की नियुक्ति

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2024 01:00 PM

ajay kumar singh became the new vice chancellor of patna university

राजभवन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार के साथ प्रभावी एवं सार्थक परामर्श के पश्चात कुलाधिपति ने प्रोफेसर अजय कुमार सिंह को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए पटना विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। सूत्रों ने...

पटना: बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परामर्श के बाद पटना विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) की नियुक्ति की। राजभवन द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार पटना विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रोफेसर अजय कुमार सिंह की नियुक्ति ‘सर्च कमेटी' द्वारा प्रस्तुत पैनल के आधार पर की गई। 

राजभवन द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्य सरकार के साथ प्रभावी एवं सार्थक परामर्श के पश्चात कुलाधिपति ने प्रोफेसर अजय कुमार सिंह को पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्षों के लिए पटना विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात की तथा उनके साथ इस मुद्दे पर चर्चा की। इससे पूर्व राज्यपाल ने 24 जून को राज्य के सात विश्वविद्यालयों में नए कुलसचिवों की नियुक्ति की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!