Edited By Nitika, Updated: 28 Sep, 2022 05:18 PM

फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। वहीं कोर्ट ने यह वारंट XXX वेब सीरीज को लेकर जारी किया है।
बेगूसरायः फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्रोड्यूसर और टीवी क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ बिहार के बेगूसराय जिले की एक अदालत ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। वहीं कोर्ट ने यह वारंट XXX वेब सीरीज को लेकर जारी किया है।
दरअसल, पिछले साल XXX Web Series को लेकर एकता कपूर के खिलाफ कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। अब कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। ट्रिपल एक्स में सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था, जिस पर बिहार के बेगूसराय की अदालत में इसमें सेना का अपमान मानते हुए एक मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
वहीं अधिवक्ता पाठक ने बताया कि यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ और वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।