Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस करेगी बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी! दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Oct, 2025 10:34 PM

bihar assembly election 2025

कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

पटना:कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को दिल्ली में हुई, जिसमें महागठबंधन के तहत मिलने वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने पर चर्चा हुई। बैठक में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु समेत राज्य के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से तेजस्वी यादव की फोन पर बातचीत हुई, जिसमें सीट शेयरिंग पर चर्चा की गई। दोनों पक्ष आगामी गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसले की दिशा में काम कर रहे हैं।

इससे पहले, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने महागठबंधन में सीट बंटवारे की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किए बिना, अपने प्रत्याशियों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया था। RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने खुद मोर्चा संभालते हुए पार्टी के चार मजबूत चेहरों को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने मनेर विधानसभा सीट से अपने कद्दावर नेता भाई वीरेंद्र पर एक बार फिर भरोसा जताया है। इसी तरह मसौढ़ी (सुरक्षित) सीट से रेखा पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, संदेश विधानसभा सीट से दीपू सिंह को लालू यादव ने टिकट दिया है। वहीं, बेगूसराय की मटिहानी सीट से बोगो सिंह को RJD का सिंबल मिला है।

कांग्रेस की बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है, और जल्द ही इस पर आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी महागठबंधन में शामिल होने के बावजूद, बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ने की रणनीति पर विचार कर रही है। बैठक में लिए गए फैसलों के बाद, पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!