Edited By Harman, Updated: 14 Mar, 2025 12:49 PM

बिहार के नालंदा जिले में गुरूवार रात को अपराधियों ने एक 58 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं होलिका दहन के अवसर पर हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा जिले में गुरूवार रात को अपराधियों ने एक 58 वर्षीय शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं होलिका दहन के अवसर पर हुई इस दर्दनाक घटना ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव की है। मृतक की पहचान 58 वर्षीय दयानंद प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दयानंद प्रसाद अपने घर के बाहर बैठे हुए थे, तभी उनके पड़ोसी आए। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने दयानंद प्रसाद पर गोली चला दी। जिससे दयानंद प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी शख्स की पहचान देवशरण प्रसाद के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घटना की सारी जानकारी परिजनों से ली। मृतक के परिजनों ने देवशरण प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।