Edited By Ramanjot, Updated: 16 Nov, 2025 02:26 PM

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच खबर है कि एनडीए के 18 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं एनडीए के घटक दल लोजपा से तीन तो...
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों में बैठकों का दौर लगातार जारी है। इसी बीच खबर है कि एनडीए (NDA) के 18 नेताओं का मंत्री बनना लगभग तय है। वहीं एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) से तीन तो जीतन राम मांझी की हम (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM से एक-एक मंत्री बन सकते हैं।
मंत्रिमंडल को लेकर बनी सहमति!
सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि चिराग पासवान की पार्टी को एक उपमुख्यमंत्री पद भी मिल सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एनडीए में मंत्रिमंडल को लेकर सहमति बन गई है। 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस आधार पर जदयू के कोटे से 14 मंत्री तो बीजेपी से 15-16 मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- बिहार में डिप्टी CM की रेस में तीन नाम, इन 18 नेताओं का मंत्री बनना तय! देखें पहली लिस्ट
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 202 सीटें जीतीं। भाजपा (BJP) 89 सीटों जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। वहीं और जनता दल यूनाइटेड (JDU) 85 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रही। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 19, मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पांच और कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) ने चार सीटें जीती हैं।