भीषण आग का कहर: मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 3 घर जलकर राख

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Feb, 2026 05:12 PM

massive fire  mother and daughter die tragically 3 houses burnt to ashes

घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 (बलबा पुनर्निवास) की है, जहां एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था।...

Supaul News: बिहार में सुपौल जिले के सदर थाना क्षेत्र में लगी भीषण आग में एक बच्ची समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन घर जलकर राख हो गए। 

घटना नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 (बलबा पुनर्निवास) की है, जहां एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पास के दो अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल पहुंची, लेकिन तब तक घरों में रखा सारा सामान जल चुका था। मलबे की तलाशी में नीलम देवी और उनकी बेटी अंजलि (4) के शव बरामद किए गए हैं। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नीलम देवी सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत विशनपुर गांव की रहने वाली थीं और बच्ची के साथ मायके आई हुई थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सुपौल भेज दिया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!