दिल्ली में प्रेमी से मिलने के लिए घर से भागी बिहार की लड़की, स्टेशन पर पुलिस ने फेर दिया सपनों पर पा

Edited By Nitika, Updated: 30 May, 2021 02:54 PM

bihar girl ran away to meet boyfriend in delhi

बिहार के औरंगाबाद जिले की एक लड़की अपने परिवार से सारे रिश्‍ते नाते तोड़ दिल्‍ली में प्रेमी के पास जा रही थी। इसी बीच स्टेशन पर पुलिस ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने लड़की को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया।

 

औरंगाबादः बिहार के औरंगाबाद जिले की एक लड़की अपने परिवार से सारे रिश्‍ते नाते तोड़ दिल्‍ली में प्रेमी के पास जा रही थी। इसी बीच स्टेशन पर पुलिस ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने लड़की को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला औरंगाबाद जिले के उदयगंज की है, जहां पर एक युवती 3 दिन पहले घर से भागी थी। 2 दिन तक टिकट नहीं मिलने के कारण वह घर न जाकर अपनी सहेली के पास ही रुक गई। इसी बीच परिजनों ने लड़की की खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। अंत में उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वहीं प्रेमी ने प्रेमिका को मोबाइल पर ई टिकट भेजा। इसके बाद वह सहेली के घर से निकली और ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंच गई।

बता दें कि पुलिस के द्वारा लड़की की छानबीन की जा रही थी। पुलिस लड़की को ढूंढ़ते-ढूंढ़ते स्टेशन पर पहुंच गई। तभी पुलिस को लड़की पर शक हुआ तो उन्होंने उससे पूछताछ की। उनका शक सही निकला। उन्होंने लड़की को पकड़कर परिजनों के हवाले कर दिया।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!