रमजान पर बिहार सरकार का मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, दफ्तर में 1 घंटे पहले आने-जाने की दी अनुमति

Edited By Swati Sharma, Updated: 18 Mar, 2023 05:28 PM

bihar government s big gift to muslim employees on ramzan

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें लिखा गया कि "सरकार द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा के मदेनजर रमजान की अवधि के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय आने तथा...

पटना: बिहार सरकार ने सरकारी मुस्लिम कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को माह-ए-रमजान में दफ्तर में निर्धारित समय से एक घंटे पहले आने और समय से एक घंटे पहले दफ्तर से निकलने की अनुमति दी है।

रमजान में 1 घंटे पहले दफ्तर आने-जाने की दी इजाजत
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया, जिसमें लिखा गया कि "सरकार द्वारा मुस्लिम कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की सुविधा के मदेनजर रमजान की अवधि के लिए निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय आने तथा निर्धारित समय से एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की जाती है। रमजान मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना है।

रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू होने की संभावना
बता दें कि रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसमें लगभग 30 दिनों तक उपवास करते है। इस महीने के दौरान, मुस्लिम सुबह से शाम तक भोजन या पानी का सेवन नहीं करते हैं। वे सुबह से पहले का भोजन खाते हैं और शाम को ‘इफ्तार’ के साथ अपना दिन भर का उपवास तोड़ते हैं। बताया जा रहा है कि इस साल रमजान 23 या 24 मार्च से शुरू होने की संभावना है। रमजान 2023 के पहले दिन का रोजा लगभग 13 घंटे 27 मिनट का होगा और आखिरी रोजा 14 घंटे 12 मिनट लंबा होगा।

Related Story

Trending Topics

India

197/6

37.4

Australia

269/10

49.0

India need 73 runs to win from 12.2 overs

RR 5.27
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!