Bihar Election Results 2025: RJD को सबसे ज्यादा वोट शेयर, फिर भी JDU-BJP ने कैसे जीतीं तीन गुना सीटें?

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Nov, 2025 10:06 AM

bihar seat vs vote share

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सबसे अधिक वोट प्रतिशत हासिल किया है। Election Commission Data के अनुसार RJD को 23% वोट शेयर मिला

Bihar Election Results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सबसे अधिक वोट प्रतिशत हासिल किया है। Election Commission Data के अनुसार RJD को 23% वोट शेयर मिला, जबकि BJP को 20.08% और JDU को 19.25% वोट मिले। इसके बावजूद दोनों एनडीए दलों ने आरजेडी से कहीं ज्यादा सीटें जीत लीं। अब सवाल यह—“RJD का वोट प्रतिशत सबसे बड़ा होने के बावजूद वह सिर्फ 25 सीटों पर ही क्यों सिमट गई?” आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

RJD ने सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा, इसलिए सबसे अधिक वोट शेयर मिला

इस चुनाव में Tejashwi Yadav-led RJD ने 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। इसके विपरीत BJP और JDU ने सिर्फ 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा। यानी RJD ने बीजेपी-JDU से 42 ज्यादा सीटों पर वोट हासिल किए, इसी वजह से उसका कुल वोट प्रतिशत स्वाभाविक रूप से बढ़ गया।

बड़ा वोट मार्जिन भी बना RJD के लिए नुकसान

चुनाव में जीतने के लिए सिर्फ 1 वोट ज्यादा चाहिए। लेकिन कई सीटों पर RJD उम्मीदवार 20–25 हजार वोटों से जीते।

इसका असर क्या हुआ?

  • वोट प्रतिशत बढ़ गया, क्योंकि ये सारे वोट उसके खाते में जुड़ गए
  • लेकिन सीटों की संख्या वही रही—एक सीट
  • इस वजह से RJD ने वोट तो खूब लिए, लेकिन सीटें नहीं बढ़ा सकी।
  • NDA में दो बड़े दल, महागठबंधन में सिर्फ एक मजबूत चेहरा

NDA गठबंधन में दो बड़े स्तंभ हैं: BJP और JDU—दोनों का वोट बैंक ठोस और लगभग बराबर है। दूसरी ओर, महागठबंधन में सिर्फ RJD ही बड़ी पार्टी है।

NDA वोट शेयर (Top 3 parties):

  • BJP – 20.08%
  • JDU – 19.25%
  • LJP (RV) – 4.97%
  •  कुल: लगभग 45%

महागठबंधन वोट शेयर (Top 3 parties):

  • RJD – 23%
  • Congress – 8.71%
  • CPI(ML)L – 2.84%
  • कुल: लगभग 35%

यानी NDA का सामूहिक वोट शेयर लगभग 10% ज्यादा था। इस बड़े फर्क ने सीटों के नतीजों को पूरी तरह बदल दिया।

कम सीटों पर लड़कर BJP-JDU ने वोट को अधिक प्रभावी बनाया

कम सीटों पर चुनाव लड़ने का मतलब—

  • Targeted Campaign
  • Focused Vote Transfer
  • कम जगह वोट बटवारा

यही कारण है कि सीटें कम लड़कर भी BJP और JDU ने ज्यादा जीत दर्ज की।

RJD का वोट प्रतिशत ज्यादा होना उसकी सत्ता तक की दूरी को कम नहीं कर सका क्योंकि— उसने सबसे ज्यादा सीटों पर उम्मीदवार उतारे। कई सीटों पर बड़ा मार्जिन मिला पर सीटें नहीं बढ़ीं। महागठबंधन का कुल वोट शेयर NDA के मुकाबले काफी कम था। BJP-JDU का रणनीतिक सीट प्रबंधन ज्यादा कारगर रहा। यही वजह है कि RJD Highest Vote Share Winner होने के बावजूद Seat Tally में कमजोर साबित हुई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!