Bihar Top 10 News: बिहार के राज्यपाल ने शिक्षा विभाग की आलोचना की तो केंद्र सरकार पर जमकर बरसे ललन सिंह

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Sep, 2023 05:55 AM

bihar top 10 news

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उनके अधिकार घटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि...

Bihar Top 10 News: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उनके अधिकार घटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि  इंडिया शब्द से ये लोग घबराए हुए हैं। इन लोगों की घबराहट साफ दिख रही हैं, यह लोग साफ हताशा में नजर आ रहे हैं। इसलिए नाम बदलेंगे। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

'अगर हिम्मत है तो नीतीश-राहुल गांधी 'इंडिया माता की जय' बोल कर दिखाएं'
"भारत बनाम इंडिया " के नाम पर चल रहे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि देश का नाम 75 साल तक 'इंडिया' नाम से उच्चारण किया गया और अगर अब भारत नाम से उच्चारण किया जा रहा है तो फिर इसमें आपत्ति क्या है? मोदी ने कहा कि इंडिया माता की जय नहीं होता है, भारत माता की जय होता है। 

बिहार के राज्यपाल ने शिक्षा विभाग की आलोचना की
बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में उनके अधिकार घटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। आर्लेकर ने शिक्षक दिवस के अवसर पर यहां एक समारोह में इस आशय की टिप्पणी की, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।

शिक्षक दिवस पर सरकारी स्कूल को बना दिया डांस बार
बिहार का एक सरकारी स्कूल शिक्षक दिवस पर बार-बालाओं के ठुमके से गुलजार होता रहा और बार बालाएं अपनी अदाओं से पूरी रात लोगों पर बिजली गिराती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

केंद्र सरकार पर जमकर बरसे ललन सिंह
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह  (Lalan Singh) आज यानी बुधवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। वहीं, पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। ललन सिंह ने कहा कि इंडिया शब्द से ये लोग घबराए हुए हैं। इन लोगों की घबराहट साफ दिख रही हैं, यह लोग साफ हताशा में नजर आ रहे हैं। इसलिए नाम बदलेंगे।

बिहार कैबिनेट ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम जानकी मंदिर की विकास योजना को दी मंजूरी
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने सीतामढ़ी जिले में एक हिंदू तीर्थ स्थल पुनौरा धाम जानकी मंदिर को विकसित करने की मंजूरी दे दी। इस आशय का निर्णय कुमार की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। यह प्रस्ताव राज्य पर्यटन विभाग द्वारा कैबिनेट के समक्ष रखा गया था।

लोकसभा चुनाव 2024: भाकपा माले ने बिहार में 5 सीटों पर ठोका दावा
 एक ओर जहां इंडिया गठबंधन की बैठकों का दौर जारी है। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन के तहत भाकपा माले ने बिहार में 5 लोकसभा सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है। भाकपा माले ने राजद को पत्र लिखकर आरा, सिवान, काराकाट, जहानाबाद और पाटलिपुत्र सीट मांगी है।

रोहतास में आसमानी आफत, वज्रपात की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर बच्ची समेत 4 की मौत
बिहार के रोहतास जिले में अलग-अलग जगहों पर मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची व 2 लड़के और महिला शामिल हैं। वहीं, इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बिहार के कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार कैबिनेट की बैठक में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
मंगलवार (5 सितंबर) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक की हुई, जिसमें कुल 32 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें राज्य सरकार ने अपने यहां सरकारी छुट्टी कैलेंडर 2024 की मंजूरी दी है। 2024 के लिए सरकार के ऑफिस में छुट्टी और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश की घोषणा की है।

नीतीश ने सिंचाई भवन का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिंचाई भवन पटना का जीर्णोद्धार, पुनर्विकास एवं बेसमेंट निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। पुराना सचिवालय परिसर में नवनिर्मित भूमितल पार्किंग एवं ऊपरी तल पार्किंग में वाहनों के पार्क करने की कुल क्षमता 443 है। भूमितल पार्किंग में 256 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था है, जिनमें से 176 चार पहिया वाहन और 80 दो पहिया वाहन एक साथ पार्क की जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!