Bihar Top 10 News: पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने JDU से दिया इस्तीफा तो बांका में डिजिटल लाइब्रेरी के बोर्ड में अंग्रेजी देख भड़के नीतीश

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Sep, 2023 05:47 PM

bihar top 10 news

Bihar Top 10 News: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधान परिषद सदस्य रणवीर नंदन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया और इसके तुरंत बाद ही जदयू ने उन्हें निष्कासित कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका में डिजिटल...

Bihar Top 10 News: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधान परिषद सदस्य रणवीर नंदन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया और इसके तुरंत बाद ही जदयू ने उन्हें निष्कासित कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान कथित तौर पर एक डिजिटल लाइब्रेरी के बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा पाए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अधिकारियों से इसे बदलने के लिए कहा।आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने JDU से दिया इस्तीफा
बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व विधान परिषद सदस्य रणवीर नंदन ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया और इसके तुरंत बाद ही जदयू ने उन्हें निष्कासित कर दिया।

प्रशांत किशोर का CM नीतीश के राजाओं वाले अंदाज पर हमला
सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों विभागों का राजा और महाराजाओं वाले अंदाज में जायजा ले रहे हैं। इस पर, पदयात्रा कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार यहां के राजा हैं कि नाखुश नजर आ रहे हैं तो आप घबरा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी RLJP नेता अनवर खान की गोली मारकर हत्या
बिहार में गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के गमहरिया गांव के निकट जीटी रोड पर आज बाइक सवार तीन अपराधियों ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा-पशुपति गुट) नेता अनवर खान की गोली मारकर हत्या कर दी।

CM नीतीश ने बांका सदर अस्पताल के नवनिर्मित मॉडल अस्पताल भवन का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका सदर अस्पताल परिसर में 13 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित मॉडल अस्पताल भवन का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। 

पटना पहुंचते ही चिराग का CM नीतीश पर हमला
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) आज यानी बुधवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि आपके चाचा पशुपति पारस ने कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में आते है तो उनका स्वागत है। इसके जवाब में चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह दबाव की राजनीति का इस्तेमाल करते हैं, ये यकीनन उसी का एक पक्ष है। 

RJD विधायक ने पार्टी सांसद के खिलाफ खोला मोर्चा... गरमाई बिहार की सियासत
बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। इस बार राजद विधायक चेतन आनंद ने अपनी पार्टी के सांसद मनोज झा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, चेतन आनंद मनोज झा के उस भाषण को मुद्दा बना रहे हैं, जो उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में चर्चा के दौरान दिया था। भाषण के दौरान मनोज झा ओमप्रकाश वाल्मीकि की लिखी कविता ठाकुर का कुआं पढ़ रहे हैं और अप्रत्यक्ष रूप से ठाकुरों पर निशाना साध रहे हैं।

बांकाः डिजिटल लाइब्रेरी में उद्घाटन के दौरान अंग्रेजी में बोर्ड देखकर भड़के नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांका में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। इस दौरान कथित तौर पर एक डिजिटल लाइब्रेरी के बोर्ड पर अंग्रेजी में लिखा पाए जाने के बाद नीतीश कुमार ने अधिकारियों से इसे बदलने के लिए कहा।

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने नीतीश को बताया Memory Loss सीएम
2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। इसी कड़ी में बक्सर में BJP कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था। वहीं, पहली बार बक्सर पहुंचे सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ पूरे नगर में रोड शो करते हुए रामरेखा घाट स्थित रामेश्वर मंदिर पहुंचे।

शिक्षा के लिए संघर्ष...स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते हैं नन्हें बच्चे
बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है और सरकार सूबे में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा करती है। इन सबके बीच पटना की एक ऐसी तस्वीर दिखाते है, जहां गंगा की उफनती लहरों के बीच बच्चे शिक्षा के लिए संघर्ष करते दिख जाएंगे।

"अगर नीतीश NDA में आएंगे तो हम उनका करेंगे स्वागत"
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras)  ने मंगलवार ( 26 सितंबर) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा बयान दिया है। पशुपति पारस ने कहा कि अगर नीतीश कुमार एनडीए में आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे। व्यक्ति बलवान नहीं होता है, समय बलवान होता है। समय का इंतजार कीजिए आगे जो होगा वह अच्छा ही होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!