बिहार में मौसम का 'यू-टर्न', तपिश के बीच भारी बारिश और ठनका का अलर्ट; अगले 3 दिन इन जिलों में बरसेंगे मेघ!

Edited By Harman, Updated: 08 Mar, 2026 10:01 AM

bihar weather rain thunderstorm alert

Bihar Weather Update : बिहार में मौसम के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां राजगीर और पटना जैसे शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अचानक बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। 9 मार्च से 11 मार्च के बीच...

Bihar Weather Update : बिहार में मौसम के दोहरे तेवर देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां राजगीर और पटना जैसे शहर भीषण गर्मी की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अचानक बड़े बदलाव की चेतावनी दी है। 9 मार्च से 11 मार्च के बीच बिहार के बड़े हिस्से में मेघगर्जन, तेज हवाओं और भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

9 से 11 मार्च बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, एक नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम खराब रहेगा। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  मौसम विभाग ने 09 मार्च से 11 मार्च तक झमाझम बारिश की चेतावनी जारी की है। सीतामढ़ी, मधुबनी, पूर्णिया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित करीब 17 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। 9 मार्च को पूरे बिहार, 10 को उत्तर बिहार और 11 मार्च को पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं। 9 मार्च को पूरे बिहार, 10 को उत्तर बिहार और 11 मार्च को पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश के आसार हैं।

गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड: राजगीर सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों में बिहार के तापमान में जबरदस्त उछाल आया है। शनिवार को नालंदा (राजगीर) 34.2°C के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। राजधानी पटना में भी पारा 33.2°C तक जा पहुंचा।  कटिहार में न्यूनतम तापमान 25.4°C दर्ज किया गया। प्रदेश में  मार्च में ही मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेषकर किसान भाइयों को खेतों में काम करते समय बिजली चमकने पर ऊंचे पेड़ों या खंभों से दूर रहने को कहा गया है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!