Bihar Assembly Election: LJP में शामिल हुईं ये BJP नेता, JDU के खिलाफ चुनाव लड़ने की संभावना

Edited By Nitika, Updated: 07 Oct, 2020 05:37 PM

bjp leader joined ljp

बिहार में भाजपा नेता उषा विद्यार्थी, चिराग पासवान की उपस्थिति में बुधवार को लोजपा में शामिल हो गईं। उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया जाएगा, जहां से जदयू के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

 

नई दिल्ली/पटनाः बिहार में भाजपा नेता उषा विद्यार्थी, चिराग पासवान की उपस्थिति में बुधवार को लोजपा में शामिल हो गईं। उम्मीद जताई जा रही है कि विद्यार्थी को पालीगंज विधानसभा सीट से टिकट दिया जाएगा, जहां से जदयू के प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

विद्यार्थी के लोजपा में शामिल होने से एक दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े रहे राजेंद्र सिंह ने भी लोजपा का दामन थाम लिया था। सिंह दिनारा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा के साथ हुए सीटों के बंटवारे के चलते वहां से जदयू के प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। लोजपा ने जदयू के प्रत्याशियों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी। साथ ही पार्टी ने कहा था कि वह भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी। लोजपा को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अन्य दलों के और नेता पार्टी में शामिल होंगे।

बता दें कि लोजपा प्रमुख चिराग पासवान पिछले कुछ समय से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लेते रहे हैं। हाल में ही बिहार में राजग से अलग होकर लोजपा के चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए उन्होंने दावा किया था कि राज्य में अगली सरकार उनकी पार्टी के समर्थन से भाजपा के नेतृत्व वाली होगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!