बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती: परीक्षा तिथि घोषित, सितंबर 2026 में होगी परीक्षा

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Feb, 2026 11:02 PM

bpsc tre 4 exam date 2026

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आयोग ने 17 फरवरी 2026 को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है।

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (TRE-4) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आयोग ने 17 फरवरी 2026 को संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी करते हुए परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। नई समय-सारिणी के अनुसार, TRE-4 की परीक्षा 22 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 के बीच विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परिणाम नवंबर 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना जताई गई है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के सरकारी विद्यालयों में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जाएगी।

पहले कैलेंडर में नाम नहीं, अभ्यर्थियों में नाराजगी

गौरतलब है कि पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर में TRE-4 का उल्लेख नहीं था। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों में असंतोष फैल गया था। राजधानी और अन्य जिलों में विरोध प्रदर्शन भी हुए। लगातार मांग और दबाव के बाद आयोग ने संशोधित कैलेंडर जारी कर परीक्षा तिथि स्पष्ट कर दी है, जिससे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।

वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया

आयोग जल्द ही TRE-4 का विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसमें पदों की सटीक संख्या, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। अनुमान है कि इस चरण में करीब 45,000 से 46,595 पदों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।

संभावित मुख्य बिंदु:

  • राज्य के मूल निवासियों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
  • आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 (होली के बाद) शुरू हो सकती है।
  • परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद अब तैयारी को अंतिम चरण में ले जाने का समय है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!