योगी के बाद अब जेपी नड्डा के खिलाफ बिहार की अदालत में मुकदमा दायर, जानिए क्या है मामला

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2021 05:07 PM

case filed against jp nadda in muzaffarpur court

दरअसल, भाजपा नेता आचार्य चंद्र किशोर परासर ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में धारा 153(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उनके शव को...

पटनाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के खिलाफ मुजफ्फरपुर की एक अदालत में मुकदमा दायर किया गया है। इस याचिका में जे पी नड्डा पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया गया है।
PunjabKesari
दरअसल, भाजपा नेता आचार्य चंद्र किशोर परासर ने मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में धारा 153(बी) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मृत्यु के बाद उनके शव को तिरंगे में लपेट कर रखा गया था। उसके बाद भाजपा के झंडे को उसके ऊपर से रखा गया जो राष्ट्र ध्वज का अपमान हुआ है।
PunjabKesari
चंद्र किशोर परासर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जानबूझकर राष्ट्रध्वज को नीचा दिखाने के उद्देश्य से ऐसा किया है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तिरंगे के अपमान के लिए कार्रवाई होनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई, जिसमें एक भाषण में योगी की विवादित 'अब्बा जान' वाली टिप्पणी को लेकर आपत्ति जताई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!