बिहार में "समाधान यात्रा" से पहले 13 यात्रा कर चुके हैं CM नीतीश कुमार, जानिए इनका उद्देश्य

Edited By Swati Sharma, Updated: 05 Jan, 2023 05:15 PM

cm has done 13 yatra before samadhan yatra in bihar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पश्चिम चंपारण के दरूआबाड़ी से शुरू हो गई है। इस यात्रा में नीतीश कुमार  योजना से संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और चिन्हित समूहों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पश्चिम चंपारण के दरूआबाड़ी से शुरू हो गई है। इस यात्रा में नीतीश कुमार  योजना से संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करेंगे और चिन्हित समूहों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। वहीं नीतीश कुमार की यह14वीं यात्रा है। वह इससे पहले 13 यात्राएं कर चुके हैं।

जानिए इन यात्राओं का उद्देश्य

  • 22 दिसंबर 2021 से "समाज सुधार अभियान यात्रा" : यह यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ की थी। 
  • 3 दिसंबर 2019 से "जल जीवन हरियाली यात्रा" : यह यात्रा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली थी। 
  • 7 दिसंबर 2017 से "समीक्षा यात्रा" : यह यात्रा सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए की थी, जिसमें उन्होंने जिलों में जाकर वहां के विकास कार्यों का जमीनी जायजा लिया था।
  • 9 नवंबर 2016 से " निश्चय यात्रा" : इस यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की थी।
  • 13 नवंबर 2014 से "संपर्क यात्रा": यह यात्रा सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद आम लोगों से संपर्क करने के लिए की थी। 
  • 5 मार्च  2014 से "संकल्प यात्रा" : यह यात्रा सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निकाली थी। 
  • 19 सितंबर, 2012 से "अधिकार यात्रा": यह यात्रा सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जिलों में अधिकार यात्रा आरंभ की थी। 
  • 9 नवंबर 2011 से "सेवा यात्रा" : यह यात्रा सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद लोगों को धन्यवाद करने के लिए निकाली थी 
  • 28 अप्रैल 2010 से "विश्वास यात्रा": यह यात्रा सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव 2010 से ठीक पहले शुरू की थी। इस यात्रा का उद्देश्य  जनता का सरकार पर विश्वास बढ़ाना था। 
  • 25 दिसंबर 2009 से "प्रवास यात्रा": इस यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने जिलों में प्रवास कर वहां की समस्याओं को जानने की कोशिश की थी। 
  • 17 जून 2009 से "धन्यवाद यात्रा" : यह य़ात्रा सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के बाद निकाली थी। लोकसभा चुनाव में JDU जदयू और बीजेपी को भारी सफलता मिली थी। इसलिए उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया था।
  • 9 जनवरी 2009 से "विकास यात्रा" : इस यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर यह बताया था कि किस-किस क्षेत्र में विकास किया गया है।
  • 12 जुलाई 2005 से "न्याय यात्रा": नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री नहीं बने थे तो उन्होंने यह न्याय यात्रा निकाली थी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!