CM नीतीश ने लोहिया पथ चक्र के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jan, 2023 05:23 PM

cm nitish inspected the progress of construction work of lohia path chakra

अपर मुख्य सचिव ने डायग्राम के माध्यम से निर्माण कार्य, कनेक्टिविटी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चार लेन का अंडरपास स्वैप ग्रेड से अलग यू-टर्न और मल्टी सेक्शनल इंटरचेंज तकनीक पर आधारित कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। लोहिया पथ चक्र में...

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट के दूसरे फेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जून तक पूरा हो जाएगा। 

PunjabKesari

अपर मुख्य सचिव ने डायग्राम के माध्यम से निर्माण कार्य, कनेक्टिविटी आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। चार लेन का अंडरपास स्वैप ग्रेड से अलग यू-टर्न और मल्टी सेक्शनल इंटरचेंज तकनीक पर आधारित कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। लोहिया पथ चक्र में बोरिंग कैनाल रोड, दारोगा राय पथ, विश्वेश्वरैया भवन और बिहार संग्रहालय से लोग इंट्री कर सकेंगे और स्वैप तकनीक से अपनी लेन बदल सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में बिहार संग्रहालय से नेहरू पथ पर अटल पथ तक बनाए जा रहे फ्लाईओवर से भी ट्रैफिक आसान होगा। सीएम ने दारोगा राय पथ पर मछली मार्केट के पास नेहरू पथ पर एक फ्लाईओवर और एक अंडरपास के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और विस्तृत जानकारी ली। 

PunjabKesari

CM नीतीश ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश 
इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश ने बोरिंग कैनाल रोड से सहदेव महतो मार्ग के पास मोहिनी मोड़ से शुरू होकर बनने वाले अंडरपास को भी देखा। यह बोरिंग कैनाल रोड से होते हुए दारोगा राय पथ पर आर ब्लॉक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को कम करेगा। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि लोहिया पथ चक्र प्रोजेक्ट काफी महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों से राय लेकर इसपर काम किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें शहर के महत्वपूर्ण मार्गों के आपस में जुड़ने से लोगों के लिए आवागमन आसान होगा। भूमिगत केवल ड्रेनेज सहित अन्य जरूरी कार्यों को बेहतर ढंग से कराएं। लोहिया पथ चक्र जब बनकर तैयार हो जाएगा तो बाहर से लोग इसे देखने आएंगे। 

PunjabKesari

निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोग 
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो सहित अन्य वरीय अधिकारीगण और अभियंतागण उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

India

217/6

43.2

Australia

269/10

49.0

India need 53 runs to win from 6.4 overs

RR 5.02
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!