Edited By Ramanjot, Updated: 02 Sep, 2023 04:16 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग...
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर नया सचिवालय परिसर के समक्ष स्थित स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन तथा बिहार गीत का गायन भी किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधायक राजकुमार सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, पूर्व मंत्री एवं स्व. दारोगा प्रसाद राय के सुपुत्र चन्द्रिका राय एवं उनके परिजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. दारोगा प्रसाद राय जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।