विपक्ष ‘प्रचार' पाने के लिए मेरे खिलाफ कुछ न कुछ बोलता रहता हैः CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Oct, 2020 03:16 PM

cm nitish targeted rjd

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विपक्ष ‘प्रचार'' पाने के लिए उनके खिलाफ लगातार कुछ न कुछ बोलते रहता है और ऐसे लोगों को बिहार के विकास के कार्यों की समझ और अनुभव नहीं है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विपक्ष ‘प्रचार' पाने के लिए उनके खिलाफ लगातार कुछ न कुछ बोलते रहता है और ऐसे लोगों को बिहार के विकास के कार्यों की समझ और अनुभव नहीं है।

जमुई के चकाई में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘काम में ही हमारा विश्वास है। लेकिन कुछ लोगों को इसकी कोई समझ नहीं है और कुछ भी अनुभव नहीं है। ऐसे लोग अपने प्रचार के लिए मेरे बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं।‘‘ उन्होंने कहा, ‘‘अगर उनको ऐसा बोलने से प्रचार मिलता है तो करें। मेरा काम तो सेवा करने है और सेवा ही मेरा धर्म है। मौका मिलेगा तो और काम करेंगे।''

नीतीश ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बिहार के विकास को जनता ने देखा है और जानती है कि पति पत्नी के 15 साल में कितना विकास हुआ?'' उन्होंने दावा किया कि वह शुरूआत से ही अपराध, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चले। उन्होंने कहा, ‘‘पहले शाम के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे। हमने इस पर काम किया और इतनी बड़ी आबादी वाला राज्य देश में अब अपराध के मामले में 23वें नंबर पर पहुंच गया है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘समाज में जो भी हाशिए पर थे उन सभी के कल्याण के लिए काम किया। पहले कोई शाम होने के बाद घर से नहीं निकल पाता था डर से। कितने नरसंहार होते थे। हमें मौका मिला तो हमने कानून का राज स्थापित किया।'' उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे बिहार के बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर जाना पड़ता था। हमने बिहार में ही इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज के लिए संस्थान बनवाए। हमने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाई।'' नीतीश ने कहा कि हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ेंगे और सूखे क्षेत्रों में भी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!