Samadhan Yatra: CM नीतीश ने मुंगेर में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Edited By Ramanjot, Updated: 07 Feb, 2023 04:51 PM

cm nitish took stock of development plans in munger

मुख्यमंत्री ने कंबल निर्माण इकाई का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने जिला औद्योगिक प्रवर्तन योजना के अंतर्गत पाल हस्तकरघा बुनकर संघ के लोगों से मुलाकात भी की और जीविका स्वयं सहायता समूह को 4 लाख 12 हजार रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने...

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के क्रम में मुंगेर जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जमालपुर प्रखंड के गुलालपुर में धूसर जल प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और वहां प्लास्टिक कतरन मशीन को स्टार्ट कर उसकी कार्य प्रणाली को देखा। 

PunjabKesari

आंगनबाड़ी केंद्र मंगरा का किया निरीक्षण 
मुख्यमंत्री ने कंबल निर्माण इकाई का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने जिला औद्योगिक प्रवर्तन योजना के अंतर्गत पाल हस्तकरघा बुनकर संघ के लोगों से मुलाकात भी की और जीविका स्वयं सहायता समूह को 4 लाख 12 हजार रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना के अंतर्गत वित्त प्रदत, चना एवं गेहूं से चोकर युक्त आटा एवं सत्तू निर्माण के एक उद्यम एसके इंटरप्राइजेज का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र मंगरा का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और बच्चे-बच्चियों से बात की। वहां गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य जांच केंद्र तथा पोषण संबंधी जानकारी देने वाले केंद्र का भी उन्होंने निरीक्षण किया। 

PunjabKesari

गोद भराई के बाद की अन्नप्राशन की शुरुआत 
मुख्यमंत्री ने गोद भराई के बाद अन्नप्राशन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों को उन्होंने सांकेतिक चेक प्रदान किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल जिसमें नीरा उत्पाद, बांस उत्पाद, सखुआ भोजपत्र सहित अन्य उत्पादों को दर्शाया गया था, उसका मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित वानिकी महाविद्यालय, मुंगेर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कैम्पस में पौधारोपण किया। मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया, साथ ही वानिकी महाविद्यालय पर आधारित एक लघु फिल्म का अवलोकन किया। 

PunjabKesari

डॉल्फिन को सुरक्षित रखने के सवाल पर CM ने कही ये बात 
गंगा नदी में पाई जाने वाली डॉल्फिन को सुरक्षित रखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो कुछ भी करना जरुरी होगा हमलोग करेंगे। इसको लेकर हमलोग शुरु से काम कर रहे हैं। इस बार वर्षापात नहीं होने से किसानों को दिक्कत हुई है। सुखाड़ की स्थिति में भी हमलोगों ने यहां आकर एक-एक चीज की जानकारी ली थी और लोगों की सुविधा को लेकर सरकार ने कदम उठाए थे। मुंगेर में पर्यटन की संभावना के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो भी संभव होगा, किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!