Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Oct, 2023 05:12 PM

कांग्रेस द्वारा मनाई गई श्री कृष्णा सिंह की जयंती में लालू प्रसाद यादव का सोने के मुकुट से स्वागत किया गया। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में नदारद दिखे। ऐसे में इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि गंदी राजनीति...
पटनाः कांग्रेस द्वारा मनाई गई श्री कृष्णा सिंह की जयंती में लालू प्रसाद यादव का सोने के मुकुट से स्वागत किया गया। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में नदारद दिखे। ऐसे में इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि गंदी राजनीति करना कांग्रेस की आदत रही है। कांग्रेस, राजद यह तमाम पार्टियों एक दूसरे का लेग पुलिंग करने में लगी रहती हैं।
कांग्रेस, राजद और जदयू सभी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन एमपी के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड ने 10 उम्मीदवार उतारे हैं और पांच और उम्मीदवार उतारे जाएंगे। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि कोई फायदा नहीं होगा यह लोग शून्य पर सिमट जाएंगे और इन लोगों की आपस की लड़ाई का फायदा हमें मिलेगा।
'भगवान इंडिया गठबंधन वालों को सद्बुद्धि दें'
वही फिलिस्तीन आतंकवादियों की तुलना इंडिया गठबंधन के लोगों ने भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस से कर दी। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान इंडिया गठबंधन वालों को सद्बुद्धि दें। आतंकवादियों का नाम महान राष्ट्रभक्ति के साथ जोड़ना इंडिया गठबंधन वालों के दिवालियापन का परिचायक है।