1 day ago
3 days ago
4 days ago
6 days ago
7 days ago
8 days ago
9 days ago
10 days ago
2 weeks ago
3 weeks ago
Friday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
बड़ी लापरवाही...PMCH ने जीवित कोरोना मरीज को बताया मृत, परिजनों को सौंपा अन्य व्यक्ति का शव
Edited By Nitika, Updated: 12 Apr, 2021 12:00 PM
बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच से एक नया कारनामा सामने आया है, जहां पर कोरोना से संक्रमित एक जीवित व्यक्ति को मृत बताकर अस्पताल प्रशासन द्वारा उसके परिवार को एक अन्य व्यक्ति का शव सौंप दिया गया।
पटनाः बिहार की राजधानी पटना के पीएमसीएच से एक नया कारनामा सामने आया है, जहां पर कोरोना से संक्रमित एक जीवित व्यक्ति को मृत बताकर अस्पताल प्रशासन द्वारा उसके परिवार को एक अन्य व्यक्ति का शव सौंप दिया गया। दरअसल पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल के महमदपुर गांव के निवासी चुन्नू कुमार के कोरोना से संक्रमित होने पर पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया था। पीएमसीएच प्रशासन द्वारा 11 अप्रैल को चुन्नू कुमार को मृत बताकर उनके भाई बृजबिहारी को दूसरे व्यक्ति का शव सौंप दिया गया। मामले के संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला नियंत्रण कक्ष के सिटी मजिस्ट्रेट को मामले को देखने का आदेश दिया। तदनुसार सिटी मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी को अवगत करवाया कि चुन्नू कुमार जीवित हैं और पीएमसीएच में भर्ती हैं तथा उनके परिवार को किसी अन्य व्यक्ति का शव सौंप दिया गया है। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया है और पीएमसीएच के प्राचार्य एवं अधीक्षक को पत्र लिखकर उन्हें सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने उन्हें इस घटना में लापरवाही एवं कुप्रबंधन की जांच कर जवाबदेही तय करने तथा दोषी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और 24 घंटे के अंदर उसकी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृति रोकने की पुख्ता व्यवस्था करने का भी सख्त निर्देश दिया है। पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर ने कहा, "इस मामले में एक जांच शुरू की गई है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह व्यक्ति जीवित है और अस्पताल में ठीक हो रहा है"। वहीं मरीज की पत्नी कविता देवी ने कहा, "हमें सूचित किया गया था कि उनकी मृत्यु हो गई है। लेकिन जब मैंने श्मशान में उनका चेहरा देखा, तो मैंने पाया कि यह उनका शरीर नहीं था"।
CAD $
28/08/2026 14:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का पूरा दिन आपके लिए ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यापार में अटके काम गति पकड़ेंगे तथा धन लाभ के योग हैं।
वृष राशि वालों आज के दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर के साथ हो सकती है। करियर में नया अवसर मिल सकता है और कारोबार में निवेश से लाभ होगा।
मिथुन राशि वालों आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और व्यापार में वृद्धि होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जल्दबाजी में कोई व्यावसायिक फैसला न लें।
सिंह राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में नए सौदे मिलेंगे और नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति के योग हैं।
कन्या राशि वालों आज आपको नए कार्यों को शुरू करने का बेहतरीन मौका मिलेगा। जॉब और करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
तुला राशि वालों आज आपका दिन शांति और मानसिक सुकून से भरा रहने वाला है। कारोबार में मुनाफा होगा और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज आपको थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें और व्यापारिक लेन-देन में सावधानी...
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों और नए अवसरों से भरा रहेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है और करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
मकर राशि वालों आज आपको अपनी योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपके प्रदर्शन से अधिकारी खुश रहेंगे और धन आगमन के रास्ते बनेंगे।
कुंभ राशि वालों आज के दिन आपको कुछ नया सीखने और करने का अवसर प्राप्त होगा। करियर में नए रास्ते खुलेंगे और व्यापार में मुनाफा बढ़ सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों और मनचाही सफलता वाला रहेगा। जॉब में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं और व्यापार में बड़ा फायदा हो सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes