सुशील मोदी ने कहा- अग्निवीरों के लिए कारपोरेट जगत का समर्थन स्वागत योग्य

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jun, 2022 10:16 AM

corporate support for agniveers welcome sushil modi

सुशील मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि अग्निवीरों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न सेवाओं में आरक्षण तथा प्राथमिकताओं की घोषणा के बाद बड़ी कारपोरेट कंपनियों ने भी नौकरी के दरवाजे खोलने के जो संकेत दिए, वह सराहनीय है। इससे यह...

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद नौकरी उपलब्ध कराने का संकेत देने के लिए बड़ी कारपोरेट कंपनियों की सराहना की है।


सुशील मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि अग्निवीरों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से विभिन्न सेवाओं में आरक्षण तथा प्राथमिकताओं की घोषणा के बाद बड़ी कारपोरेट कंपनियों ने भी नौकरी के दरवाजे खोलने के जो संकेत दिए, वह सराहनीय है। इससे यह विश्वास बढ़ा कि अब कोई भी अग्निवीर वंचित नहीं रहेगा।

भाजपा नेता ने कहा कि महिन्द्रा, अपोलो, आरपीजी, बिकॉन और टीवीएस जैसी बड़ी कंपनियों ने अनुशासन तथा कौशल से लैस हो कर सेना से निकलने वाले अग्निवीरों को विभिन्न उद्योगों में अवसर देने के प्रति उत्साह दिखाया है। उन्होंने कहा कि कारपोरेट जगत की अन्य कंपनियों को भी अग्निवीरों को अवसर देने की घोषणा करनी चाहिए।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!