पश्चिम चंपारण में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से अपराधियों ने की 2 लाख की लूट, तलाश जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Jan, 2021 06:29 PM

criminals rob 2 lakhs from central bank of india

बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आलमगंज शाखा से अपराधियों ने मंगलवार को दो लाख रुपए लूट लिए।

बेतियाः बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आलमगंज शाखा से अपराधियों ने मंगलवार को दो लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आलमगंज बाजार स्थित शाखा में धावा बोला।

इसके बाद अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर सभी बैंककर्मियों को बंधक बना लिया और कैश बॉक्स में रखा दो लाख रुपए लूटकर बाहर से बैंक के गेट में ताला लगाकर फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बैंक में पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!