Bihar Politics: सुशील मोदी ने कहा- पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा से लोकतंत्र लहूलुहान और नीतीश चुप्पी साधे हुए

Edited By Swati Sharma, Updated: 10 Jul, 2023 02:38 PM

democracy bled due to election violence in west bengal

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने (Bihar Politics) कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में खुल कर बमबाजी, आगजनी और बूथ लूट की घटनाओं से लोकतंत्र लहूलुहान हो रहा हैं,...

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने (Bihar Politics) कहा कि पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव में खुल कर बमबाजी, आगजनी और बूथ लूट की घटनाओं से लोकतंत्र लहूलुहान हो रहा हैं, 50 से ज्यादा लोगों की जान गई लेकिन नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं।      

"लालू राज में जब अंतिम बार पंचायत चुनाव हुए थे, तब..."
मोदी ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल के हालात लालू-राबड़ी शासित बिहार की चुनावी हिंसा की याद ताजा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू राज में जब अंतिम बार पंचायत चुनाव हुए थे, तब 150 से अधिक लोग मारे गए थे। भाजपा सांसद ने कहा कि लालू राज में चुनावी हिंसा और बूथ लूट के बिना कोई चुनाव ही नहीं होता था। ऐसा भी चुनाव हुआ, जब बिहार सरकार के 12 मंत्री बूथलूट के आरोप में गिरफ्तार हुए थे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन और बाद में आयोग के पर्यवेक्षक के. जे. राव की सख्ती से यहां चुनावी हिंसा पर लगाम लगी।      

"लालू प्रसाद यादव के लिए बूथ लूट ही लोकतंत्र"
मोदी ने कहा कि सुश्री ममता बनर्जी और लालू प्रसाद यादव के लिए बूथ लूट ही लोकतंत्र है। ईवीएम से लोकतंत्र मजबूत हुआ और बूथलूट बंद हुई, इसलिए ये लोग इस पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में केवल भाजपा के नहीं, विपक्षी खेमे के दो प्रमुख दलों (कांग्रेस, माकपा) के कार्यकर्ता भी मारे जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में हिम्मत हो तो सुश्री बनर्जी से बात कर हिंसा बंद करायें। उन्हें ममता राज में लोकतंत्र की हत्या नहीं दिखती।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!