नीतीश से अलग डिप्टी CM की राय, बोलीं- जनसंख्‍या नियंत्रण पर पुरुषों को जागरूक करना जरूरी

Edited By Ramanjot, Updated: 13 Jul, 2021 05:02 PM

रेणु देवी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर पुरुषों को जागरूक करना जरूरी है। इतना ही नहीं, रेणु देवी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दो अलग-अलग बयान दिए। पहले उन्होंने योगी आदित्‍यनाथ द्वारा लागू की गई जनसंख्या नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी की...

पटनाः उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नई जनसंख्या नीति लागू करने के बाद बयानबाजी का दौर शुरु हो चुका है। इसी बीच बिहार के नेता भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। जहां राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्‍या नियंत्रण पर कानून को गैरजरूरी बताते हुए महिलाओं को शिक्षित करने जरूरत बताई थी। वहीं उनकी डिप्टी सीएम रेणु देवी नीतीश की बात से असहमत नजर आईं।

रेणु देवी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर पुरुषों को जागरूक करना जरूरी है। इतना ही नहीं, रेणु देवी ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दो अलग-अलग बयान दिए। पहले उन्होंने योगी आदित्‍यनाथ द्वारा लागू की गई जनसंख्या नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि यूपी की तर्ज पर बिहार में भी जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनना चाहिए।

वहीं, कुछ ही देर में रेणु देवी ने एक और बयान जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि बेटे की चाहत में पति और ससुराल वाले महिला पर अधिक बच्‍चे पैदा करने का दबाव बनाते हैं। जिससे परिवार का आकार बड़ा होता जाता है। इसलिए पुरुषों को जागरूक करना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए पुरुष और महिलाओं में भेदभाव समाप्त करने की जरूरत है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!