समृद्धि यात्रा में नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, उद्यमियों को मिलेगा विशेष आर्थिक पैकेज

Edited By Ramanjot, Updated: 10 Mar, 2026 06:37 PM

entrepreneurs will get special economic package nitish kumar s big announcement

मुख्यमंत्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल कार्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले की विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षात्मक बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को...

Nitish Kumar News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, जिससे उन्हें काफी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल कार्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले की विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षात्मक बैठक में कहा कि राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। 

PunjabKesari

नीतीश कुमार ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिले जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों के बाद राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के लिये सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है। 

PunjabKesari

सीएम नीतीश ने कहा कि सात निश्चय-3 के प्रमुख उद्देश्यों में एक उद्देश्य मजबूत आधार आधुनिक विस्तार है। इसके तहत राज्य में शहरी क्षेत्रों का विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं का सुद्दढ़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही राज्य में नए आधुनिक नियोजित शहरों का विकास किया जा रहा है। शहरों में सुलभ संपकर्ता के लिए पांच नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों का चरणबद्ध तरीके से 2 लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अतिरिक्त बिजली से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का सुद्दढ़ीकरण एवं सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!