21 साल सीएम और 20 हजार कैश! जानें नीतीश कुमार के पास कुल कितनी संपति

Edited By Harman, Updated: 06 Mar, 2026 10:08 AM

nitish kumar asset rajya sabha nomination property details

Nitish Kumar Networth : बिहार की राजनीति में सुशासन की छवि रखने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। गुरुवार को राज्यसभा नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास न तो बिहार में कोई जमीन है और न ही...

Nitish Kumar Networth : बिहार की राजनीति में सुशासन की छवि रखने वाले नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। गुरुवार को राज्यसभा नामांकन के दौरान दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास न तो बिहार में कोई जमीन है और न ही कोई आलीशान घर। आईये जानते 21 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश के पास कुल कितनी संपति है:-

चल संपत्ति: 20 हजार कैश और पुरानी कार

नीतीश कुमार के पास नकदी के रूप में सिर्फ 20,552 रुपये हैं। उनकी कुल चल संपत्ति 17.91 लाख रुपये आंकी गई है। मुख्यमंत्री के पास आज भी वही पुरानी फोर्ड इकोस्पोर्ट्स कार है जिसे उन्होंने 2015 में खरीदा था।

संपत्ति का मुख्य विवरण:

नकदी: ₹20,552

गहने: 2.37 लाख रुपये मूल्य की दो अंगूठियां (एक सोने की और एक मोती जड़ित चांदी की)।

पशुधन: नीतीश कुमार के पास एक गाय और एक बछड़ा भी है।

अचल संपत्ति: दिल्ली में एक फ्लैट

बिहार के मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य के किसी भी हिस्से में उनके नाम पर कोई घर या कृषि भूमि नहीं है। उनकी एकमात्र अचल संपत्ति दिल्ली के द्वारका में स्थित एक फ्लैट है। 1,000 स्क्वायर फीट का यह फ्लैट उन्होंने 2004 में 13.78 लाख में खरीदा था, जिसकी वर्तमान कीमत अब 1.48 करोड़ रुपये है।

चल और अचल संपत्ति मिलाकर लगभग 1.66 करोड़

नीतीश कुमार कुल चल और अचल संपत्ति मिलाकर लगभग 1.66 करोड़ रुपये होती है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री की कुल आय 7.87 लाख रुपये रही। शपथ पत्र के अनुसार, उन पर किसी भी बैंक का कोई कर्ज (Liability) नहीं है और न ही उन पर कोई आपराधिक मामला लंबित है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!