Samastipur News: भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Edited By Swati Sharma, Updated: 17 Jun, 2023 11:04 AM

former bjp district vice president bhagya narayan rai passed away

जनसंघ काल से जुड़े समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव हरपुर एलोथ मे निधन हो गया। वह करीब 73 वर्ष के थे।

समस्तीपुर: जनसंघ काल से जुड़े समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव हरपुर एलोथ मे निधन हो गया। वह करीब 73 वर्ष के थे।                    

केन्द्रींय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के भाजपा सांसद नित्यानंद राय, समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, भाजपा विधायक तरूण कुमार एवं बीरेंद्र पासवान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसुमिरन सिंह एवं शशिकांत आनंद और भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भाग्य नारायण बाबू ने पार्टी के लिए जिस सर्मपण भाव से कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।                            

बता दें कि भाग्य नारायण राय का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम बेगूसराय के गंगा तट स्थित सिमरिया घाट पर संपन्न हुआ। स्व.राय भाग्य नारायण समस्तीपुर के पत्रकार मुकेश कुमार के पिता थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!