Bihar News: शादी के 2 दिन बाद दूल्हे की हत्या, हाथों की मेहंदी उतरने से पहले विधवा हुई नवविवाहिता

Edited By Swati Sharma, Updated: 01 Jun, 2023 02:49 PM

groom murdered after 2 days of marriage

Bihar News: बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी- बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। वह औरंगाबाद से दुल्हन...

गया: बिहार में अपराधी आए-दिन हत्या, लूटपाट जैसी बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला गया जिले से सामने आया है, जहां पर बदमाशों ने एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी। वह औरंगाबाद से दुल्हन लेकर आया था। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। शादी की खुशियां भी मातम में बदल गई।

यह भी पढे़ंः- Bihar News: स्टेज शो के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में इस भोजपुरी सिंगर को लगी गोली, पटना के अस्पताल में भर्ती

PunjabKesari

दो दिन पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के गुरुआ प्रखंड के गुरुआ थाने का है। मृतक की पहचान गुरुआ प्रखंड की पलुहारा पंचायत के लकराही गांव के रहने वाले अशोक यादव के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि 29 मई को अशोक कुमार की शादी औरंगाबाद की रहने वाली रेवती कुमारी से हुई थी। शादी के बाद बारात दुल्हन की विदाई कर 30 मई को लौट गई थी। बीते बुधवार (31) को चौठारी की रस्म हो रही थी। इसी बीच अशोक ने घर वालों को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा है, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद गांव में छानबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवक की कोई जानकारी नहीं मिलने पर घर वालों ने गुरुआ थाने को सूचना दी।

यह भी पढे़ंः-  BJP पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले- BJP को बिहार में नहीं मिल रहा नेता, PM के चेहरे पर मिल रहे वोट

PunjabKesari

जांच में जुटी पुलिस
वहीं, आज यानी गुरुवार की सुबह अशोक यादव का शव गुनेरी पंचायत के नहर के किनारे फेंका हुआ मिला। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद यादव भी पहुंचे। डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!