थाना के पास पति,पत्नी और वो का हाईवोल्टेज ड्रामा, दोनों पत्नियों ने के बीच जमकर चले लात-घूंसे

Edited By Ramanjot, Updated: 19 May, 2022 05:39 PM

जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के वलीपुर मोहल्ला के निवासी पप्पू राम नामक युवक ने समिया गढ़ लक्ष्मी पूर निवासी रानी कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। पप्पू के एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं। इसके बावजूद ढाई साल पहले मोहल्ला...

पटनाः बिहार में पटना के बाढ़ थाना के गेट के पास पति, पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। दरअसल, दोनों पत्नियों ने आपस में उठापटक शुरू कर दी और एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगीं। इस दौरान पुरुष वर्ग उन्हें छुड़वाने का काम करते रहे, लेकिन बहुत देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के वलीपुर मोहल्ला के निवासी पप्पू राम नामक युवक ने समिया गढ़ लक्ष्मी पूर निवासी रानी कुमारी के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। पप्पू के एक पुत्र और एक पुत्री भी हैं। इसके बावजूद ढाई साल पहले मोहल्ला में ही एक विवाहिता महिला मुन्नी कुमारी को लेकर पप्पू गुजरात फरार हो गया और उससे शादी कर ली। उससे भी 2 पुत्र पैदा हुए। वहीं मंगलवार के दिन पप्पू जब अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुंचा तो हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया।

लोगों ने सभी को थाना में पुलिस के सामने लेकर पहुंचने का काम किया लेकिन बाढ़ थाना के गेट के पास ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया दोनों पत्नी आपस में उठापटक शुरू कर दी और एक दूसरे पर लात घुसा चलाना शुरु कर दिया। पुरुष वर्ग उसे छुड़वाने का काम करते रहे, लेकिन लेकिन बहुत देर तक दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और एक दूसरे से मारपीट करते रहे। बाद में बिना पुलिस थाना गए दोनों वहां से चले गए। मजे की बात रही कि यह हाई वोल्टेज ड्रामा बहुत देर तक चला लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!