Edited By Ramanjot, Updated: 10 Jun, 2025 08:32 AM
बिहार में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप, उमस और शुष्क हवाओं के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
Hot Day Alert Bihar: बिहार में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप, उमस और शुष्क हवाओं के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD Bihar) ने राज्य के 32 जिलों में हीटवेव यानी Heatwave Alert को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 6 अन्य जिलों के लिए Yellow Alert for Heatwave घोषित किया गया है।
Heat Alert: दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 24 घंटे तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का यही रुख बना रहेगा। खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
डिहरी सबसे गर्म, कई जिलों में 40°C पार
सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान रोहतास के डिहरी में रिकॉर्ड किया गया, जो 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा गया में 40.6°C, पटना में 40.3°C और गोपालगंज में 41°C तापमान दर्ज हुआ।
बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, बिक्रमगंज जैसे इलाके भी तपिश की चपेट में हैं। दिन भर लोग पसीने से भीगे रहे और रात में भी गर्म हवाएं बेचैन कर रही हैं।
मानसून की चाल धीमी, 17-18 जून तक हो सकता है आगमन
IMD पटना के मुताबिक इस बार Monsoon Delay in Bihar देखा जा रहा है। आम तौर पर मानसून 15 जून तक बिहार पहुंच जाता है, लेकिन इस बार यह 17 या 18 जून तक पहुंचने की संभावना है। पछुआ हवाओं (Westerly Winds) के कारण वातावरण से नमी गायब है, जिससे गर्मी और बढ़ गई है।
लू की चपेट में गोपालगंज और पश्चिम चंपारण
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को Gopalganj और West Champaran में लू चलने की आशंका है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। हालांकि, Kishanganj, Sheohar और Champaran क्षेत्र में देर रात हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
हॉट डे अलर्ट जारी: ये जिले रहें सावधान
मौसम विभाग ने जिन 32 जिलों में Hot Day Warning दी है, उनमें शामिल हैं:
सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए Health Advisory during Heatwave जारी की गई है।