छपरा में दर्दनाक हादसा, घर के बाहर टहल रहे शख्स को यूं खींच ले गई मौत...परिजनों में मची चीख-पुकार

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Dec, 2025 01:43 PM

in chhapra a man walking outside his house was dragged away by death

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के कादीपुर गांव निवासी...

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर के बाहर टहल रहे थे पुरुषोत्तम प्रसाद

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के कादीपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम प्रसाद (55) अपने घर के समीप मुख्य पथ पर टहल रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!