सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ा था ट्रक, पुलिस पहुंची तो खुला बड़ा राज; मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Apr, 2026 01:38 PM

liquor worth 6 lakh recovered from an abandoned truck parked on the roadside

इस कार्रवाई के समय ट्रक में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए गाड़ी मालिक की पहचान करने के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Bihar News: उत्पाद विभाग की पुलिस ने बक्सर-चौसा मार्ग पर सड़क के किनारे लावारिस हालत में खड़े एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई में कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है और इस मामले में ट्रक मालिक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब की कीमत छह लाख से ज्यादा आंकी जा रही है। 

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि सोमवार की सुबह बक्सर मुफ्फसिल थाना अंतर्गत चौसा बक्सर मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया मोड़ के समीप पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे एक ट्रक संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। इस बात की सूचना देते हुए किसी अज्ञात शख्स ने बताया कि ट्रक के अंदर शराब लदी हुई है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई और शराब के साथ वाहन को जब्त कर लिया गया। 

PunjabKesari

इस कार्रवाई के समय ट्रक में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, इसलिए गाड़ी मालिक की पहचान करने के बाद उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि ट्रक से देशी और विदेशी शराब की 4206 बोतलें बरामद हुई हैं. जिसमें कुल 791 लीटर शराब थी। कार्रवाई के लिए ट्रक के नंबर के आधार पर वाहन मालिक की पहचान की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!