Mahashivratri Mehndi Designs: शिवरात्रि पर अनोखी श्रद्धा, मेहंदी में झलक रहे हैं त्रिशूल और डमरू

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Feb, 2025 10:52 AM

mahashivratri mehndi designs

बिहार में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) को लेकर शिवालयों में भक्ति की लहर दौड़ रही है।

Mahashivratri Mehndi Designs:  बिहार में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2025) को लेकर शिवालयों में भक्ति की लहर दौड़ रही है। बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक की तैयारियों में जुटे हैं। 

PunjabKesari

इस बार महाशिवरात्रि पर एक अनोखी परंपरा देखने को मिल रही है—महिलाओं और युवतियों में शिव थीम वाली मेहंदी (Shiv Mahendi Designs) का क्रेज बढ़ गया है।

PunjabKesari

राज्य के विभिन्न जिलों में महिलाएं अपने हाथों पर भगवान शिव, त्रिशूल, डमरू, शिवलिंग और "हर हर महादेव" लिखी मेहंदी डिजाइन बना रही हैं। यह नया ट्रेंड खासकर पटना, गया और भागलपुर में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

PunjabKesari

मेहंदी कलाकारों के अनुसार, इस बार ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘शिव-पार्वती’ की तस्वीरें डिजाइन में सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। भक्तों का मानना है कि शिवरात्रि के दिन मेहंदी रचाना शुभ होता है और इससे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

PunjabKesari

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!