कायम की मिसाल! विदाई के बाद ससुराल की जगह एग्जाम हॉल पहुंची नई नवेली दुल्हन, दी LLB की परीक्षा

Edited By Harman, Updated: 03 Dec, 2025 01:36 PM

munger after the farewell the newlywed bride reached the exam hall

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से एक मिसाल कायम करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन पेपर देने परीक्षा केंद्र पहुंची। यह घटना उन सभी को हैरान कर देने वाली थी जो वहां मौजूद थे। केंद्र पर मौजूद छात्राओं और स्टाफ ने उनकी जमकर तारीफ की।

मिली जानकारी के अनुसार, संजना शर्मा की शादी पटना के खुसरूपुर निवासी जगन्नाथ शर्मा के पुत्र सत्य प्रकाश के साथ सोमवार को हुई थी। उनके पति सत्य प्रकाश शर्मा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मंगलवार की सुबह संजना विदाई के बाद सीधे मुंगेर के आर डी एंड डीजे कॉलेज पहुंची। जहां उसने एलएलबी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा दी। परीक्षा खत्म करने के बाद संजना अपने पति के साथ पटना अपने ससुराल चली गई। 

पति ने की पूरी मदद 

पति सत्य प्रकाश ने शादी के बाद संजना को खुशी-खुशी परीक्षा देने भेजा। पति सत्य प्रकाश परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करता रहा जबकि संजना पेपर देने अंदर गईं। संजना के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं परीक्षा देने के बाद वापिस आई संजना ने रात में शादी की रिसेप्शन भी अटेंड किया है।
 
Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!