मुजफ्फरपुर: क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे 2 युवकों के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रक से भिड़ी बाइक.... मौके पर तोड़ा दम
Edited By Harman, Updated: 05 Jan, 2026 04:15 PM

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे दो युवक भयानक हादसे का शिकार हो गए। वही दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। यहां क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे दो युवक भयानक हादसे का शिकार हो गए। वही दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क दुर्घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज–फुलवरिया रोड के पास हुई। मृतकों की पहचान चंद्रिका कुमार साह और राजू कुमार पटेल के रूप में की गई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दोनों युवक तेज रफ्तार से आ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक ट्रक से टकरा गई। बाइक बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों युवकों की मौके पर ही जान चली गई।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Related Story

बेंगलुरु गैस रिसाव हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; तीन की हालत गंभीर

सारण में दर्दनाक हादसा, घर लौट रहे शख्स को यूं खींच ले गई मौत, मची चीख-पुकार

समस्तीपुर में बड़ा हादसा: घने कोहरे ने बरपाया कहर! सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, मची हाहाकार

Bihar News: भोजपुर में ट्रक से एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद, पंजाब से मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी...

सुपौल में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते तालाब में गिरी 2 बच्चियां, दोनों की डूबने से मौत; गांव में...

मुजफ्फरपुर में हैवानियत की हद पार! बकरी खेत में घुसने पर विवाद, पड़ोसी ने दंपति को बांधकर...

घने कोहरे ने निगली 2 जिंदगियां, बाइक-ट्रक टक्कर में गई दो भाइयों की जान, परिवारों में मची हाहाकार।।...

चाची का शर्मनाक काम! भतीजी का 2 युवकों से करवाया रेप; पुलिस ने 6 घंटे में तीनों आरोपियों को दबोचा

ब्लॉगिंग के चक्कर में भयानक हादसा, बाइक रेसर ने युवक को मारी जोरदार टक्कर; उड़े परखच्चे, 130 की...

Bettiah News: बेतिया में भयानक हादसा, 22 वर्षीय युवक की मौत; चार की हालत गंभीर