भयानक हादसा! 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, पेड़ से टकराई कार...उड़े परखच्चे

Edited By Harman, Updated: 27 Feb, 2026 12:46 PM

bihar muzaffarpur car accident one dead two injured

मुजफ्फरपुर :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तीन दोस्तों की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मुजफ्फरपुर :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां तीन दोस्तों की कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 23 वर्षीय शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार खरीदने की खुशी मातम में बदली

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जैतपुर थाना क्षेत्र में खैरा गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पारू थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव जालंधर कुमार के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह और उसके दो साथी मुजफ्फरपुर शहर से सेकेंड हैंड कार खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और 23 वर्षीय जालंधर कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

घायल युवकों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जैतपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवकों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मझौलिया गांव में हादसे की खबर फैलते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!