मैट्रिक परीक्षा देने जा रही गर्भवती महिला को ट्रक ने कुचला, कोख में पल रहे 6 माह के बच्चे के साथ तोड़ा दम, सिर पर हाथ रखकर रोता रहा पति

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Feb, 2026 11:33 AM

pregnant woman going to appear for matric exam dies in road accident

एक भीषण सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही 22 वर्षीय काजल कुमारी की मौत हो गई। चक सिकंदर के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 6 माह की गर्भवती काजल की मौके पर ही मौत हो गई

Bihar Accident: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही एक गर्भवती महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इस हादसे में मृतका का पति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उनकी दो वर्षीय बेटी को मामूली चोटें आईं हैं। 

बाइक पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे थी काजल 

मृतका की पहचान महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर ढेड़पुरा गांव निवासी रवि कुमार की पत्नी 22 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, काजल मैट्रिक की छात्रा थी और शुक्रवार को उसकी परीक्षा दूसरी पाली में निर्धारित थी। रवि कुमार अपनी पत्नी काजल और दो वर्षीय बेटी इशिका के साथ बाइक पर सवार होकर परीक्षा केंद्र जा रहे थे। 

जैसे ही वे चकसिकंदर के समीप पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि काजल सीधे सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पहियों के नीचे आने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। 

परिजनों में कोहराम 

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने काजल को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, काजल का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था और वह छह माह की गर्भवती थी। एक साथ पत्नी और अजन्मी संतान को खोने के बाद पति रवि कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है, ताकि कानूनी कार्रवाई की जा सके।
-
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!